फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two groups of youth fought fiercely, 10 arrested

Haridwar News: युवाओं के दो गुटों में जमकर चले लात-घूसे, 10 गिरफ्तार

Mon, 12 Aug 2024 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two groups of youth fought fiercely, 10 arrested
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर युवाओं के दो गुटों में विवाद हो गया। दोनों तरफ से जमकर लात-घूसे चले। मौके पर हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से 10 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार को सूचना मिली कि राजघाट के पास कुछ लोगों के बीच विवाद हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही कुछ लोग मौके से भाग गए जबकि झगड़ा कर रहे युवकों को पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। मगर कोई मानने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि आरोपी केशव निवासी नगलीखदर थाना हस्तिनापुर मेरठ, अभिषेक व गौरव निवासीगण महाराजपुर खुर्द थाना लक्सर, दीपांशु निवासी जलालपुर थाना रामराज मुजफ्फरनगर, सुमित निवासी जलालपुर निल्ला थाना रामराज मुजफ्फरनगर, अमित निवासी महाराजपुर खुर्द बहादराबाद थाना लक्सर, दीपांशु निवासी रामराज सैफपुर लोजपुर थाना बैशुनमा मेरठ, कन्हैया चौहान, अंकित कुमार, कृष्णा निवासीगण महाराजपुर थाना लक्सर का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed