फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two friends were stopped on the way and beaten badly, report against nine

Haridwar News: रास्ते में दो दोस्तों को रोककर बुरी तरह पीटा, नौ पर रिपोर्ट

Tue, 09 Dec 2025 04:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 04:47 PM IST
विज्ञापन
Two friends were stopped on the way and beaten badly, report against nine
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की शिवलोक कॉलोनी में एक युवक पर लगातार तीसरी बार पीटने का मामला सामने आया है। अब रास्ते में रोककर युवक और उसके दोस्त को बुरी तरह पीटा गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शिवम राजपूत निवासी भभूतावाला बाग शिवलोक काॅलोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बड़े भाई अतुल सिंह के साथ 13 नवंबर को विष्णु अरोड़ा, संदीप सक्सेना, अभिषेक, विशाल, सैकी और अभिषेक ने मारपीट की थी, जिसमें वह घायल हुआ था। चचेरे भाई जीतू को भी चोट आई थी। इसकी शिकायत 14 नवंबर को एसएसपी कार्यालय में दी थी। इसके बाद 15 नवंबर को शिवम पर दोबारा हमला किया।
विज्ञापन


आरोप है कि सात दिसंबर को करीब 10:45 बजे वह अपनी मां की दवाई लेकर अपने दोस्त लाडी के साथ घर लौट रहा था। तभी रानीपुर मोड़ के पास विशाल, लुक्का, अभिषेक, विष्णु अरोड़ा, आशीष पटेल और चार अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक किया और हमला कर दिया। हमले में शिवम के सिर पर दो टांके और नाक पर एक टांका आया, जबकि उसके दोस्त लाडी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। राहगीरों ने दोनों को बचाया। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed