{"_id":"636d2928b5192e16e523321d","slug":"two-caught-stealing-diesel-from-vehicles-thrashed-haridwar-news-drn4277973160","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों ने वाहनों से डीजल चोरी करते दो लागों को रंगेहाथ पकड़ा, फिर जमकर की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों ने वाहनों से डीजल चोरी करते दो लागों को रंगेहाथ पकड़ा, फिर जमकर की धुनाई
Fri, 11 Nov 2022 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 05:23 PM IST
सार
सिडकुल में डेंसो चौक के आसपास पिछले कई दिनों से वाहनों की बैटरी और तेल चोरी की घटनाएं हो रही थीं। बुधवार की रात अजय पांडे, योगेंद्र, सतीश डेंसो चौक के पास बैटरी व तेल चोरी न हो, इसको लेकर निगरानी कर रहे थे।
विज्ञापन
पिटाई
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में वाहनों से डीजल चोरी करते हुए दो लोगों को ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद थाने ले जाकर आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सिडकुल में डेंसो चौक के आसपास पिछले कई दिनों से वाहनों की बैटरी और तेल चोरी की घटनाएं हो रही थीं। बुधवार की रात अजय पांडे, योगेंद्र, सतीश डेंसो चौक के पास बैटरी व तेल चोरी न हो, इसको लेकर निगरानी कर रहे थे। इसी बीच रात 10:30 बजे दो युवक आए और चौक के पास संधु पार्किंग में खड़ी सतीश की गाड़ी से तेल चोरी करने लगे।
विज्ञापन
तेल चोरी करते हुए दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि आरोपी योगेंद्र निवासी सफीपुर हिरा थाना हलदौर जिला बिजनौर, पुरप्रीत निवासी जमालपुर खुर्द थाना रानीपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन