{"_id":"69d4ef0c4d4981e48504764f","slug":"two-brothers-returning-from-a-hotel-were-attacked-by-youths-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-147113-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: होटल से लौट रहे दो भाइयों पर युवकों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: होटल से लौट रहे दो भाइयों पर युवकों ने किया हमला
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में कुछ युवकों ने दो भाइयों पर हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, अंकित पुत्र गिरवर सिंह निवासी भीमगोडा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच अप्रैल की रात करीब एक बजे वह अपने होटल से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और अचानक पत्थरों व अन्य भारी वस्तुओं से उसके सिर पर हमला कर दिया। उसके छोटे भाई के सिर पर भी गंभीर चोट पहुंचाई। आरोप है कि हमलावर नशे में थे।
आरोप है कि हमला करने में रितिक, धीरज, प्रेम सहित अन्य अज्ञात युवक शामिल थे। आरोप है कि घटना के बाद युवक बस अड्डे पर पहुंचे और वहां एक कर्मचारी पर भी हमला कर फरार हो गए। इस संबंध में मायापुर चौकी पुलिस को भी सूचना दी गई थी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।