{"_id":"6223bcd2f34dc974a0530c48","slug":"two-arrested-with-stolen-bike-and-parts-haridwar-news-drn4056958119","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक व पार्ट्स के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक व पार्ट्स के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गैंग के एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से बाइक के पार्ट्स भी बरामद हुए हैं।
कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान के मुताबिक जगजीतपुर चौकी पुलिस राजा गार्डन में गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि दो युवक चोरी की बाइक के साथ जमालपुर से जियापोता की तरफ जा रहे है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार अपनी टीम के साथ खोखरा तिराहे पर पहुंचे। इस बीच कुछ देर बाद दो व्यक्ति जमालपुर की ओर से आते हुए दिखाई दिए। पुलिसकर्मियों ने जब बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो वह बाइक को मोड़कर भागने लगे। जिस पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उनके पास से एक सफेद प्लास्टिक का बोरा मिला। जिसमें मोटरसाइकिल के पार्ट्स रखे हुए थे। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनशाद निवासी गांधी रोड देहरादून और मनीष सैनी निवासी गांव नुन्नावाला डोईवाला देहरादून बताया। आरोपियों ने बताया कि उन दोनों ने अपने एक अन्य साथी सरफराज निवासी मुस्लिम कालोनी भानियावाला के साथ मिलकर कलियर क्षेत्र से दो बाइक चुराई थी। जिनमें से एक बाइक के पार्ट्स वह कबाड़ी के पास बेचने के लिए ले जा रहे थे। थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।