{"_id":"677c1c4e134ab6bcba0fa069","slug":"two-arrested-with-knives-from-different-places-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-127415-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: अलग-अलग जगहों से चाकू के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: अलग-अलग जगहों से चाकू के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
हरिद्वार। अलग-अलग क्षेत्रों में चाकू लेकर घूम रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया गया। ज्वालापुर एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि नहर पटरी बहादराबाद की तरफ जाने वाले मार्ग पर जटवाड़ा पुल के पास से आरोपी आकाश निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। रानीपुर कोतवाल कमल मोहन भंडारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान इंडस्ट्रीयल एरिया के पास यूकेलिप्टस बाग से चाकू के साथ आरोपी राहिल आजम निवासी कॉलोनी नई सब्जी मंडी के पास सीतापुर ज्वालापुर को गिरफ्तार किया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एक किशोर और व्यक्ति लापता, गुमशुदगी दर्ज
हरिद्वार। अलग-अलग जगहों से एक किशोर और एक व्यक्ति लापता हो गया। पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। दोनों की खोजबीन शुरू कर दी गई है। रेशमा निवासी वलीपुरा मुझेरा मीरानपुर मुजफ्फरनगर हाल शीतला विहार जगजीतपुर ने बताया कि बीते 10 अगस्त की शाम को उसके पति राजकुमार किसी काम से गए थे, लेकिन फिर उनका कुछ पता नहीं चल पाया। सभी जगहों पर तालाश करने पर भी कुछ पता नहीं चल पाया है। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वहीं, नगर कोतवाली क्षेत्र की ब्रह्मपुरी निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र मानसिक रूप से कमजोर है। रविवार की दोपहर घर से बिना बताए कहीं चला गया। सभी जगहों पर तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चल पाया है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि जल्द किशोर को बरामद कर लिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
युवती की गुमशुदगी अपहरण में तरमीम
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से लापता युवती का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर खोजबीन शुरू कर दी है। 18 नवंबर को कड़च्छ ज्वालापुर निवासी 25 वर्षीय युवती की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। सभी जगहों पर तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। अपहरण की आशंका को देखते हुए पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण की धाराओं में तरमीम कर लिया है। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
झगड़ा करने पर तीन गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में झगड़ा करने पर तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि भूमा निकेतन तिराहे के पास तीन व्यक्ति लेनदेन को लेकर आपस में मारपीट कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने समझाने का प्रयास किया तो तीनों नहीं माने और झगड़ा करने पर उतारू थे। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मुन्ना व राकेश, साजन निवासीगण लालजीवाला कबाड़ी बस्ती रोड़ीबेलवाला बताए।