फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two arrested, including gang leader who fraudulently obtained bail from court

Haridwar News: कोर्ट से फर्जी तरीके से जमानत लेने वाले गिरोह के सरगना सहित दो गिरफ्तार

Thu, 26 Mar 2026 05:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Two arrested, including gang leader who fraudulently obtained bail from court
हरिद्वार। सीजेएम कोर्ट रोशनाबाद में पकड़ में आए फर्जी तरीके से जमानत लेने वाले गिरोह के तीन आरोपियों के बाद अब सिडकुल पुलिस ने मास्टरमाइंड गैंग सरगना सहित दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी सरफराज निवासी मोहल्ला चौहानान ज्वालापुर और सतीश निवासी ग्राम बहादरपुर थाना पथरी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया। आरोप है कि एक अधिवक्ता की जमीन के कागजों का फर्जी तरीके से दूसरे व्यक्ति के नाम का इस्तेमाल कर जमानत में लगा दिया। इसका खुलासा होने पर अधिवक्ता भी हैरान रह गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के मुताबिक, 23 मार्च को सीजेएम कोर्ट रोशनाबाद में जमानतियों की ओर से न्यायालय को गुमराह कर झूठा शपथपत्र प्रस्तुत किए गए थे। आरोपियों के पेशेवर जमानती होने का खुलासा होने पर अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को मेडिकल के दौरान हृदय गति रुकने से आरोपी नरेश की मौत हो गई थी जबकि उज्जवल सिंह, नरेंद्र, कमलेश को जेल भेज दिया गया था। आरोपियों ने पूछताछ में सरफराज का नाम उजागर किया था। जांच में सामने आया था कि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड और सरगना सरफराज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को गैंग के सरगना मास्टरमाइंड सरफराज के अलावा सतीश को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में पता चला कि मास्टरमाइंड सरफराज ने सतीश के साथ मिलकर जीएम द्वितीय कोर्ट में विचाराधीन शैलेंद्र बनाम साक्षी में जमीन से दस्तावेज लगाकर साक्षी तिवारी की जमानत ली है। जमानत में इस्तेमाल जमीन के कागजात वास्तव में सतीश नाम के किसी अन्य व्यक्ति के हैं।

दोनों आरोपियों ने झूठे साक्ष्य, कथन और शपथ पत्र देकर न्यायालय को गुमराह कर जमानत ली थी। जमानत में लगाए गए जमीन के कागजात के वास्तविक स्वामी को इसकी जानकारी ही नहीं थी कि उनकी जमीन की फर्द का उपयोग किया गया है। मुख्य आरोपी सरफराज से पूर्व में जेल गए तीनों आरोपियों के मोबाइल व कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed