{"_id":"673389d4f3f66c24710dd4d7","slug":"two-arrested-for-stealing-batteries-from-vehicles-parked-in-deserted-areas-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-125307-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: सुनसान इलाकों में खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: सुनसान इलाकों में खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में सुनसान इलाकों से बैटरी चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बैटरी बरामद हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, विजयपाल डंगवाल पुत्र कुंदन सिंह डंगवाल निवासी ग्राम कांगड़ी श्यामपुर ने तहरीर दी थी कि औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार में उसके खड़े ट्रक से बैटरी चोरी कर ली गई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। औद्योगिक क्षेत्र में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
कोतवाली नगर प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इंदिरा बस्ती के पास से एक संदिग्ध को दबोच लिया। पूछताछ करने के बाद घटना में शामिल उसके दूसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपने नाम दिनेश कुमार निवासी संजय नगर टिबड़ी रानीपुर और अनिल वर्मा निवासी इंदिरा बस्ती रानीपुर बताया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।