फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   two arrest in illegal drink

12 पेटी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 31 May 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की Updated Sun, 31 May 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
two arrest in illegal drink

हरिद्वार की ओर जा रही एक इंडिका कार से सोलानी पार्क के पास पुलिस ने अवैध शराब की 12 पेटी पकड़ी है। साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पेटियों के अंदर हरियाणा ब्रांड की 288 अंग्रेजी शराब के पव्वे तथा 64 बोतल थी। पुलिस ने बताया की अवैध शराब हरियाणा से हरिद्वार ले जाई जा रही थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की एक इंडिका कार से हरियाणा ब्रांड की अवैध शराब का जखीरा हरिद्वार ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर बीडी उनियाल ने एसआई अजय जाटव को घेराबंदी करने के लिए भेजा। पुलिस टीम ने सोलानी पार्क के पास घेराबंदी कर इंडिका कार को पकड़ लिया।
विज्ञापन


कार के अंदर दो आरोपियों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कार के अंदर से पुलिस ने हरियाणा ब्रांड की 12 शराब  की पेटीे बरामद की। इंस्पेक्टर बीडी उनियाल ने बताया कि आरोपी आदित्य निवासी धमात थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर यूपी तथा प्रदीप निवासी जमवडी हिसार हरियाणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed