{"_id":"67670cb255ed4404b5096c74","slug":"twenty-point-program-director-and-head-of-department-sushil-haridwar-news-c-5-1-drn1031-575722-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: चौथे पायदान पर हरिद्वार को देख निदेशक नाराज, लगाई विभागों को लताड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: चौथे पायदान पर हरिद्वार को देख निदेशक नाराज, लगाई विभागों को लताड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iप्रगति रिपोर्ट दर्ज नहीं होने और लक्ष्य के सापेक्ष कार्य करने के दिए निर्देशI
बीस सूत्रीय कार्यक्रम निदेशक एवं विभागाध्यक्ष सुशील कुमार ने शनिवार को विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले में प्रगति और उसकी रिपोर्ट डैशबोर्ड पर शो नहीं करना इसके लिए पिछड़ने का अधिक कारण है। विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बीते माह की अपेक्षा चौथे पायदान पर हरिद्वार जिला है लेकिन इसे ऊपर ले जाने के लिए निर्धारित मानक पूरे करने होंगे।
निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि जिन विभागों की बीस सू़त्रीय कार्यक्रम की प्रगति डैशबोर्ड पर सी और डी आ रही है आगामी बैठक में दिया गया लक्ष्य दिए गए समय सीमा में पूर्ण करना होगा। इसी क्रम में परियोजना निदेशक केएन तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश पर ही डैशबोर्ड तैयार किया गया है। इस पर किसी भी जनपद की प्रगति रिपोर्ट देख सकते हैं। यदि विभाग इस पर अपनी रिपोर्ट सही समय पर दर्ज नहीं करते हैं तो इसका असर उनके कार्यप्रणाली पर भी पड़ रहा है। उन्हाेंने मौजूद अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट सही समय पर अपलोड करने के लिए कहा।
परियोजना निदेशक ने कहा कि आने वाले दिनों में जिलाधिकारी इसका परीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्रगति नहीं दिखने पर विभागों पर कार्यवाही होगी। उन्होंने सूची प्रकाशन तीन दिन के अंदर पूर्ण करने और जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी, संयुक्त निदेशक टीएस अन्ना, 20 सूत्रीय निदेशालय डीएसटीओ सुरेश गोयल, संयुक्त सांख्यिकी अधिकारी अरविंद सैनी, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, स्वजल के नोडल चंद्रकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।