फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   trian

सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन रदद

Thu, 12 Nov 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 12 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन

सहारनपुर से लखनऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन बुधवार को दीपावली के दिन अचानक रद्द हो गई। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नाराज यात्रियों ने लक्सर रेलवे स्टेशन पर हंगामा भी काटा।

विज्ञापन

सहारनपुर से आठ बजे चलकर सवा नौ बजे रुड़की स्टेशन पहुंचने वाली लखनऊ पैसेंजर बुधवार को रद्द हो गई। इससे पहले बड़ी संख्या में रेलयात्री रुड़की, लंढौरा, लक्सर सहित अन्य स्टेशनों पर ट्रेन का इंतजार करते रहे। घंटों इंतजार के बाद भी जब ट्रेन नहीं आई तो नाराज लागों ने लक्सर रेलवे स्टेशन पर हंगामा काटा।
विज्ञापन

साथ ही स्टेशन मास्टर से मिलकर विरोध दर्ज कराया। रेलवे अधिकारियों ने बमुश्किल समझा बुझाकर यात्रियों को शांत कराया। मालूम हो कि इससे पहले ऋषिकेश से दिल्ली व दून से सहारनपुर आने वाली पैसेंजर ट्रेन से आने वाले यात्री मुरादाबाद की ओर जाने के लिए सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर का लक्सर में घंटों इंतजार करते रहे। स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा का कहना है कि तकनीकी कारणों से बुधवार को लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर रद्द रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed