फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Trapped in seventy million per corporation

सात करोड़ के हिसाब में फंसा निगम

Sun, 15 May 2016 12:38 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 15 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। नगर निगम 13वें वित्त आयोग से प्राप्त 7 करोड़ 13 लाख 10 हजार रुपये की अनुदान राशि के हिसाब में फंस गया है। चार किश्तों में मिली इस राशि के खर्च का उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) नगर निगम की ओर से अभी तक भी शासन को उपलब्ध नहीं कराया गया।

विज्ञापन


नालों की सफाई का भुगतान भी ठेकेदारों को अभी तक नहीं किया गया है। इसके खिलाफ ठेकेदारों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस पर हाईकोर्ट ने भुगतान के आदेश दिया है। इस आदेश का हवाला देते हुए नगर निगम के नगर आयुक्त ने शासन को पत्र भेजकर नालों की सफाई का भुगतान 14वें वित्त आयोग के अनुदान से करने की अनुमति मांगी थी। शासन ने इसी पत्र को आधार बनाकर अब स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


इसके तहत निगम से 13वें वित्त आयोग से प्राप्त अनुदान राशि के किश्तवार खर्च का उपयोगिता प्रमाणपत्र अभी तक नहीं देने का कारण बताने के साथ पूछा है कि नालों की सफाई का भुगतान 13वें वित्त आयोग से प्राप्त अनुदान से क्यों नहीं किया। शासन इस बात पर ज्यादा गौर इसलिए कर रहा है क्योंकि जिस समय नालों की सफाई का भुगतान बकाया बताया जा रहा है उस समय निगम के पास 13वें वित्त आयोग का पैसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर निगम ने नालों की सफाई का भुगतान क्यों नहीं किया। जबकि अनुदान राशि के शासनादेश में अनुदान को सफाई उपकरण खरीदने, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने, जल-मल की सफाई व कीटनाशकों की खरीद आदि पर खर्च किए जाने का प्रावधान था। 13वें वित्त आयोग की अनुदान राशि खर्च करने में आशंका के चलते शासन ने निगम को 14वें वित्त आयोग से जारी प्रथम किश्त के ढाई करोड़ रुपये खर्च करने की अनुमति अभी तक नहीं दी है।


स्पष्टीकरण किया तलब
नगर आयुक्त विप्रा त्रिवेदी ने पुष्टि की है कि शासन ने नालों की सफाई का भुगतान 13वें वित्त आयोग से क्यों नहीं किया है को लेकर स्पष्टीकरण तलब किया है। 13वें वित्त आयोग की अनुदान राशि के खर्च का उपयोगिता प्रमाणपत्र भी मांगा है। लेखा विभाग खर्च का विवरण तैयार कर रहा है। जल्द शासन को स्थिति से अवगत कराया दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed