{"_id":"686c10ae28ff63add902ed76","slug":"trains-will-also-stop-at-local-railway-stations-during-kanwar-fair-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-135245-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कांवड़ मेले में लोकल रेलवे स्टेशनों पर भी रुकेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कांवड़ मेले में लोकल रेलवे स्टेशनों पर भी रुकेंगी ट्रेनें
विज्ञापन
हरिद्वार। श्रावण माह के कांवड़ मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने की उम्मीद को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सहूलियत के लिए कई इंतजाम किए हैं। पैसेंजर और विशेष कांवड़ ट्रेनों का ठहराव हरिद्वार और प्रमुख स्टेशनों के अलावा लोकल स्टेशनों पर भी किया जाएगा। इससे खासतौर पर आसपास के जिलों और ग्रामीण इलाकों से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।
कांवड़ मेले के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुगम आवागमन करने के लिए ट्रेन संचालन में कई अस्थायी बदलाव जाएंगे। ज्वालापुर, मोतीचूर, रायवाला, पथरी सहित अन्य स्थानीय स्टेशनों पर कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोका जाएगा। दिल्ली, शामली, सहारनपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का विस्तार हरिद्वार तक करते हुए इन स्टेशनों पर भी ठहराव किया जाएगा। अधिकांश कांवड़ यात्री हरिद्वार और ऋषिकेश की ओर जाते हैं, लेकिन लोकल स्टॉपेज के अभाव में उन्हें सफर के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी।
रेलवे प्रशासन ने कहा है कि किन-किन ट्रेनों को अतिरिक्त स्टॉपेज दिया जा रहा है, इसकी सूची जल्द सार्वजनिक की जाएगी। सभी स्टेशनों पर अनाउंसमेंट और हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी की जा रही है। मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता का कहना है कि स्टेशनों पर अतिरिक्त पुलिस बल, आरपीएफ और रेलवे कर्मियों की तैनाती की जाएगी। सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।