फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Traders protest against 4% MDR on UPI payments.

Haridwar News: यूपीआई भुगतान पर 4% एमडीआर के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

Wed, 23 Sep 2026 05:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Traders protest against 4% MDR on UPI payments.
फोटो
विज्ञापन

- व्यापारियों ने कहा, 2 अक्तूबर को यूपीआई भुगतान नहीं लेंगे
- साउंड बॉक्स-स्कैनर पर काला कपड़ा डालने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। यूपीआई भुगतान पर चार प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लगाए जाने के विरोध में बुधवार को डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने एमडीआर व्यवस्था को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने से व्यापारियों और डिस्ट्रीब्यूटर्स पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा ने कहा कि यूपीआई वर्तमान में व्यापारिक लेनदेन का प्रमुख माध्यम बन चुका है। ऐसे में डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने से कारोबार की लागत बढ़ेगी। उन्होंने संबंधित संस्थाओं से एमडीआर व्यवस्था की समीक्षा कर व्यापारियों को राहत देने की मांग की।
विज्ञापन

प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि सरकार और संबंधित संस्थाओं की ओर से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया गया है। बड़ी संख्या में व्यापारी और ग्राहक यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में भुगतान पर एमडीआर लगाए जाने की बात से व्यापारियों में चिंता है। उन्होंने कहा कि संगठन इस मुद्दे को लेकर आगे भी आवाज उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष सुनील अरोड़ा ने बताया कि एसोसिएशन ने ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन से अपील की है कि दो अक्तूबर को व्यापारी यूपीआई भुगतान स्वीकार न करें। साथ ही यूपीआई के साउंड बॉक्स और क्यूआर स्कैनर पर काला कपड़ा डालकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराने की अपील की गई है। प्रदर्शन में रूपेश गोयल, अभिषेक बत्रा, अतुल गोयल, सुरेश साहनी, अभितेश गुप्ता, राकेश कंसल, शुभम अग्रवाल, इंद्रजीत सिंह, संजीव बबर, सचिन गोयल, संजय खुराना, राजीव अरोड़ा, प्रवीण गाबा, आलोक गुप्ता, विपिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed