फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Traders promise to cooperate in Kumbh

व्यापारियों का कुंभ में सहयोग करने का वादा

Thu, 27 Feb 2020 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Traders promise to cooperate in Kumbh
हरिद्वार। कुंभ के मद्देनजर बृहस्पतिवार को अपर मेलाधिकारी ने हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के सभागार में व्यापार मंडल के साथ बैठक का आयोजन किया। इस दौरान व्यापारियों ने कुंभ में हरसंभव सहयोग करने का दावा किया।
विज्ञापन

बैठक में अपर मेलाधिकारी व सचिव प्राधिकरण हरवीर सिंह ने कहा कि महाकुंभ मेले को दिव्य व भव्य रूप प्रदान करने के लिए मेला प्रशासन पूरे प्रयास में जुटा हुआ है। तीर्थयात्रियों के लिए घाटों का निर्माण, आस्था पथ का निर्माण, शौचालयों, साउंड सिस्टम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साफ-सफाई, सुविधायुक्त मेला सेक्टरों की स्थापना प्राथमिकता पर हैं। उधर, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी का कहना है कि कुंभ में व्यापार मंडल का पूर्ण सहयोग मेला प्रशासन को मिलेगा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के महामंत्री प्रदीप कालरा व राजीव पाराशर ने कहा कि कुंभ मेले में पाकेट पार्किंग की व्यवस्था करना बेहद जरूरी है। इस मौके पर डॉ. संदीप कपूर, नागेश वर्मा, विजय शर्मा, राजेश पुरी, राकेश खन्ना, महेंद्र अरोड़ा, अनिल सिंघल, गोपाल प्रधान समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed