{"_id":"6adf45f2dd311f18b6014acd","slug":"traders-association-demands-action-following-road-accident-haridwar-news-c-35-hrd1002-155927-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: व्यापार मंडल ने की सड़क हादसे में कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: व्यापार मंडल ने की सड़क हादसे में कार्रवाई की मांग
Mon, 26 Oct 2026 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Mon, 26 Oct 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन पहले घायल हो गया था युवक
हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने तीन दिन पूर्व उत्तरी हरिद्वार के युवक तुषार कपिल की दुर्घटना की जिम्मेदार सीवर कार्यदायी संस्था पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने सप्तऋषि पुलिस चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार को ज्ञापन दिया है।
उन्होंने ज्ञापन में बताया कि कार्यदायी संस्था की लापरवाही की वजह से लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। टूटी-फुटी सड़कों से स्कूली बच्चों सहित बड़े- बुजुर्ग महिलाएं रोजाना चोटिल हो रही हैं। कहा कि हादसे में घायल हुए युवक को उपचार दिलाना कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी है। इस मौके पर महंत संजय, रितेश वशिष्ठ, लालजी यादव, हरीश अरोड़ा, सावन कुमार, प्रभात कौशिक, विकास मलिक, राकेश सिंह, राकेश कुमार, जनार्दन पांडे, नंदकिशोर पंडित, नितिन शर्मा, रवि नेगी, संदीप भट्ट, जुगल किशोर आदि मौजूद रहे।