{"_id":"d992d8bcd57c823059a60554d7bb2cc3","slug":"tractor-smashed-wall-set-fire-to-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से तोड़ी दीवार, घर में आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से तोड़ी दीवार, घर में आग लगाई
अमर उजाला ब्यूरो, लक्सर
Updated Sun, 01 Dec 2013 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिक्कमपुर गांव में भूमि विवाद में दो पक्षाें के बीच हुए संघर्ष में एक पक्ष की दीवार तोड़कर उसके घर में आग लगा दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियाें को हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
टिक्कमपुर गांव निवासी नसीरुद्दीन एवं अफजाल के बीच भूमि विवाद चल रहा है। नसीरुद्दीन के मुताबिक शुक्रवार की देर रात को करीब 12.30 बजे दूसरे पक्ष ने अपने करीब 12 लोगाें के साथ मिलकर उसके घर पर धावा बोल दिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
इन लोगाें ने ट्रैक्टर की टक्कर से घर की दीवार तोड़ डाली तथा घर में आग लगा दी। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग गए। लोगाें ने किसी तरह से आग में घिरे लोगों को बाहर निकाला। नसीरुद्दीन ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, अफजाल पक्ष ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष ने कोर्ट के स्टे के बावजूद दीवार का निर्माण किया था। उन्होंनेे दीवार जरूर तोड़ी है लेकिन घर में आग नहीं लगाई है। उन्हें फंसाने के लिए आरोपियाें ने खुद ही घर में आग लगाई है। अफजाल पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने छह आरोपियाें को हिरासत में ले रखा है।