{"_id":"584d98b14f1c1b4b612c3471","slug":"tomorrow-will-launch-gas-pipeline-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल लांच होगी गैस पाइप योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल लांच होगी गैस पाइप योजना
hridwar uttrakhanda india
Updated Sun, 11 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस पाइप लाइन की महत्वकांक्षी योजना हरिद्वार में मंगलवार को लांच होने जा रही है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस योजना का लोकार्पण करेंगे। भाजपा ने लोकार्पण कार्यक्रम सफल बनाने में पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
रविवार को मध्य हरिद्वार में एक बैठक का आयोजन भी किया गया। पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए विधायक मदन कौशिक ने कहा कि अभी तक विदेशों में ही पाइप लाइन से गैस वितरित की जाती थी, लेकिन अब हरिद्वार में भी पाइप लाइन से घर घर गैस पहुंचाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की तमाम लोक कल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश सरकार लागू नहीं कर पा रही है। खासकर भाजपा विधायकों के क्षेत्रों में सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। विधानसभा संयोजक विकास तिवारी और मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर कुर्ल ने कहा कि केंद्र सरकार ने गैस पाइप लाइन देकर हरिद्वार को आधुनिकता की दौड़ में शामिल किया है। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा ने कहा कि गैस पाइप लाइन हरिद्वार की जनता के लिए बड़ी उपलब्धि है। बैठक में मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भाटी, देवेंद्र मनवाल, कामिनी सड़ाना, संजीव चौधरी, किशन बजाज, महामंत्री रवि जैसल, विनीत जौली, सौरभ शर्मा, संदीप अरोड़ा, अजीत कुमार, मृदुल कौशिक, मयंक गुप्ता, योगेंद्र पाल, अजीत, भारत तनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन