फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Told the customs and policies of Congress to the villagers

ग्रामीणों को कांग्रेस की रीति-नीति बताई

Mon, 04 Oct 2021 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Told the customs and policies of Congress to the villagers
गेंडीखाता क्षेत्र के गुज्जर बस्ती में युवा चौपाल लगाते कांग्रेसी । - फोटो : HARIDWAR
प्रदेश कांग्रेस की आउटरीज समिति के सदस्य संजीव चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती पर शुरू किए गए कार्यक्रम गांव की ओर के तहत आन्नेकी गांव में रात बिताई। ग्रामीणों को भाजपा की जनविरोधी नीतियों और कांग्रेस की रीति-नीति से अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस की सरकार हर किसान गरीब व मजदूरों की आवाज बनकर उनके दु:ख दर्द दूर करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा का भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। कुंभ में हुए कोरोना टेस्ट रिपोर्ट मे हुए घोटाला से देवभूमि पूरी दुनिया के सामने कलंकित हुई है। युवा रोजगार के अभाव में पलायन कर रहे हैं। प्रदेश में भय व भ्रष्टाचार का माहौल है। इस मौके पर विपिन राणा, वाईके गुप्ता, संजीव कुमार, पुष्पेंद्र गुप्ता, नीटू कुमार, रोहित कुमार, संदीप पाल, राहुल पाल, विमल, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------
सामाजिक समरसता खत्म कर रही सरकार
हरिद्वार। गैंडीखाता क्षेत्र के गुर्जर बस्ती में युवा कांग्रेस की ओर से गांधी जयंती कार्यक्रम के समापन पर युवा चौपाल का आयोजन किया गया।
चौपाल में बोलते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (ओबीसी विभाग) के सह समन्वयक अनिल भास्कर ने कहा कि देश आज विषम परिस्थितियों में चल रहा है। सरकार ही सामाजिक समरसता खत्म करने में लगी है। उन्होंने कहा कि गांधी कहते थे कि हमें दुश्मनों को भी प्यार से जीतना चाहिए। उसी के अनुसार हमें काम करके देश को बचाना है। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि बहादुर, इरफन चेची, नूर भड़ाना, अमित मांगोलिया, अमरेंदर, नजर हसन, जरीफ लोधा, अकबर चौहान, इम्तियाज चेजी, हर्षित चौहान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
--------------
फोटो
महंगाई के विरोध में किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
हरिद्वार। किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंकित चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जामा मस्जिद पर एकत्र होकर महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के बढ़े दामों को वापस लेने की मांग की।

प्रदेश महासचिव अंकित चौहान ने कहा कि आसमान छू रही महंगाई के चलते गरीब, मजदूर, मध्यम वर्ग का जीवन बेहद मुश्किल हो गया है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल सहित सभी जरूरी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब, मजदूर परिवार के लिए दो वक्त का खाना जुटाने में भी असमर्थ हो गए हैं। आम लोगों को राहत देने के बजाए सरकार पूंजीपतियों के हित पूरे करने में लगी है। प्रदर्शन करने वालों में मुकुल चौहान, अनिल चौहान, छोटू कश्यप, इस्लाम, आमिर खान, सोहेल अंसारी, भरत राजपूत, मुजम्मिल, विक्की, लक्की चौहान, अमित कश्यप, उमेर, मोनू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed