फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Toilets will be built from Ranipur Jhal to Narsan Border

रानीपुर झाल से नारसन बॉर्डर तक बनेंगे शौचालय

Fri, 08 Jul 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Toilets will be built from Ranipur Jhal to Narsan Border
जिला पंचायत की और से कांवड़ पटरी में बनाए जा रहे शौचालय । - फोटो : HARIDWAR
कांवड़ मेले में आने वाले शिवभक्तों की सुविधा के लिए रानीपुर झाल से लेकर नारसन बॉर्डर तक शौचालयों का निर्माण जिला पंचायत ने शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन

इस साल कोरोना संक्रमण के दो साल बाद कांवड़ यात्रा होने जा रही है। धर्मनगरी में 14 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। इस साल कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में यात्रियों के आने की संभावना है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन सहित सभी विभाग यात्रा की तैयारियों में जुट गए हैं।
जिला पंचायत की ओर से कांवड़ पटरी मार्ग पर रानीपुर झाल से लेकर यूपी के नारसन बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर तक नए नौ शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। एक शौचालय का निर्माण हाथी पुल की तरफ गौरी शंकर पार्क में भी बनाया जा रहा है। जबकि चार शौचालय जिला पंचायत के पहले से ही बने हुए हैं। इनका निर्माण नगर निकाय और ग्राम पंचायत क्षेत्र के बाहर किया जा रहा है। प्रत्येक शौचालय पर दो-दो सफाई कर्मचारियों की भी तैनाती होगी। जिनकी बारी-बारी से 24 घंटे के लिए दो शिफ्टों में ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन

शौचालय और सफाई 22 लाख खर्च
जिला पंचायत की ओर से कांवड़ यात्रा पर शिवभक्तों को सुविधा देने के लिए शौचालय तो बनाए ही जा रहे हैं। कांवड़ यात्रा मार्ग के किनारों पर खड़ी घास और झाड़ियों को भी काटा जा रहा है। जिला पंचायत की ओर से 22 लाख 50 हजार रुपये का बजट जारी किया है। जिसमें दस नए शौचालय का निर्माण, पुरानों की मरम्मत और साफ-सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा मार्ग पर शौचालय का निर्माण कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। दस जुलाई तक शौचालयों को बना दिए जाएंगे।
- महेश कुमार, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed