{"_id":"58308f9c4f1c1b5c568fdd53","slug":"today-s-wedding-the-groom-was-sitting-in-the-bank-the-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज है शादी, दिनभर बैंक में बैठा रहा दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज है शादी, दिनभर बैंक में बैठा रहा दूल्हा
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Sat, 19 Nov 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रविवार को शादी है लेकिन पैसे नहीं से व्यवस्थाएं नहीं हो पा रही है। ऐसे में दूल्हा दिनभर बैंक में ही बैठा रहा। कई और ऐसे परिजन भी बैंकों के चक्कर काटते रहे जिनके परिवारों में शादी है। बैंक अधिकारी आदेश नहीं मिलने का हवाला देते हुए उन्हें ढाई लाख रुपये देने से टरकाते रहे। धनौरी में तो बैंक अधिकारियों का गुस्साए लोगों ने घेराव भी किया। हालांकि देर शाम आदेश आने पर बैंक से पैसे दे दिए।
गाड़ोवाली पथरी निवासी शहजाद ने बताया कि उसकी रविवार को शादी है । परिवार में एक और भी विवाह होना है लेकिन पैसों का इंतजाम नहीं होने से सुबह से बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से आदेश होने के बाद भी अधिकारी रकम नहीं दे रहे है। मंडी समिति के पास स्थित स्टेट बैंक में कई घंटे बैठने के बाद भी उन्हें मायूस लौटना पड़ा। सीतापुर निवासी कांग्रेस नेता सोम चौहान ने बताया कि उनकी बेटी दीक्षा की तीन दिन बाद शादी है, लेकिन वे दो दिन से बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। शनिवार को जिलाधिकारी से भी संपर्क किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। धनौरी में ऐसे ही मामले सामने आने पर गुस्साए लोगों ने भाजपा नेता आदेश चौहान के नेतृत्व में बैंक अधिकारियों का घेराव किया।
विज्ञापन