फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Today, five trains will not come to Haridwar

आज हरिद्वार नहीं आएगी पांच ट्रेनें

Sat, 26 Nov 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sat, 26 Nov 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
रविवार को लक्सर-हरिद्वार ट्रैक पर एथल में क्रॉसिंग नंबर-4 और लक्सर में क्रॉसिंग नंबर-6 की मरम्मत कार्य कराए जाने के चलते पांच जोड़ी ट्रेनें हरिद्वार नहीं पहुंचेगी। जबकि ट्रैक से गुजरने वाली दो ट्रेनें कैंसिल, चार ट्रेनें देरी से पहुंचेगी।
विज्ञापन


शनिवार को हरिद्वार स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि रविवार सुबह सवा 11 बजे से शाम पौने 5 बजे तक एथल में दो क्रॉसिंग का मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इस दौरान साढ़े पांच घंटे तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। ऋषिकेश से चंदौसी तक जाने वाली ट्रांबा व देहरादून से सहारनपुर जाने वाली डीएलएस पैसेंजर रद्द रहेगी। अहमदाबाद मेल एक्सप्रेस हरिद्वार न आने की बजाय रुड़की से वापस होगी। गंगानगर एक्सप्रेस हरिद्वार न आने की बजाय सहारनपुर से वापस होगी। रामनगर-हरिद्वार एक्सप्रेस नजीबाबाद तक ही आएगी। जबकि जनशताब्दी एक्सप्रेस देहरादून तक न पहुंचकर अंबाला से वापस जाएगी। देहरादून से चलने वाली बांद्रा एक्सप्रेस 27 नवंबर को देहरादून से संचालित न होकर लक्सर से संचालित होगी। देहरादून से चलने वाली लिंक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर 1.20 बजे की जगह करीब दो घंटे देर से यानी दोपहर 3.20 बजे चलेगी। बांद्रा से देहरादून जाने वाली बांद्रा एक्सप्रेस को रास्ते में 3 घंटे, कोच्चीवली एक्सप्रेस को 2 घंटे, इंदौर-दून एक्सप्रेस को एक घंटे और कुंभ एक्सप्रेस को करीब एक घंटे तक पूर्व में पड़ने वाले स्टेशनों पर पांच मिनट के बजाय लंबे समय तक रोक-रोककर लाया जाएगा।
विज्ञापन


ये ट्रेनें नहीं पहुंचेंगी हरिद्वार
अहमदाबाद मेल एक्सप्रेस, गंगानगर एक्सप्रेस, रामनगर-हरिद्वार एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस देहरादून, देहरादून से चलने वाली बांद्रा एक्सप्रेस हरिद्वार स्टेशन तक नहीं पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed