{"_id":"6838adda73e8d05cce0810e9","slug":"three-incidents-of-chain-snatching-from-women-solved-two-arrested-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-133521-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: महिलाओं से चेन लूटने की तीन वारदातों का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: महिलाओं से चेन लूटने की तीन वारदातों का खुलासा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
हरिद्वार। शिवालिक नगर और सिडकुल में महिलाओं से चेन छीनने की तीन वारदातों का खुलासा करते हुए रानीपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई चेन, तमंचा, दो कारतूस, चाकू और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 23 मई की रात शिवालिक नगर में एक बुजुर्ग महिला से चेन छीन ली गई थी, जबकि संस्कार स्कूल के पास चौराहे पर भी एक महिला से चेन छीनने का प्रयास किया था। असफल होने पर आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए थे। वहीं, 20 मई को किर्बी फैक्टरी के सामने भी तमंचा दिखाकर महिला के गले से सोने की चेन छीन बाइक सवारों ने छीन ली थी। इन मामलों में रानीपुर कोतवाली में दो और सिडकुल थाने में एक मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर आरोपियों की तलाश में चेकिंग शुरू की। चिन्मय चौक पर एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को रोकने की कोशिश की तो वह कट मारकर काॅलेज की तरफ सिडकुल जाने वाले कच्चे रास्ते से भागने लगे। पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी अलीखान निवासी ग्राम बढ़ेड़ी राजपुतान और गुलनवाज निवासी ग्राम अलीपुर थाना बहादराबाद के कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू व एक चेन, चेन का टुकड़ा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों ने तीनों वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पेंट और पुताई का काम करते हैं दोनों आरोपी
इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी ने बताया कि दोनों आरोपी साथ में पेंट और पुताई का काम करते हैं। पूछताछ में बताया कि सिडकुल, शिवालिक नगर, ज्वालापुर में काफी घरों मे पेंट, पुताई का काम किया है। इसलिए क्षेत्र के सभी रास्तों की अच्छी जानकारी है। आरोपी अलीखान घटना वाले दिन में गांव के रहने वाले अफजाल से उसकी मोटरसाइकिल कपड़े खरीदने के बहाने मांग कर लाया था। इसके बाद उस बाइक से शिवालिक नगर में एक महिला के गले से चेन छीनी। एक स्कूटी पर जा रही महिला के गले से भी चैन छीनने का प्रयास किया था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पहले भी चोरी के मामलों में जा चुका है आरोपी जेल
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी अलीखान पूर्व में भी बहादराबाद के रोहालकी क्षेत्र में एक बैंक में चोरी के प्रयास और एक अन्य चोरी के मामले में भी जेल जा चुका है। अभी जमानत पर बाहर चल रहा था। कोर्ट में केस की पैरवी के लिए पैसों की आवश्यकता होने पर उसने अपने साथी गुलनवाज के साथ मिलकर चेन लूटने की योजना बनाई।