{"_id":"d869edd523fe0b1bc77bda51360abec5","slug":"three-confirmed-dengue-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन और मरीजों में डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन और मरीजों में डेंगू की पुष्टि
अमर उजाला, हरिद्वार।
Updated Sat, 12 Oct 2013 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानलेवा डेंगू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। जिले में रोज नए मरीज सामने आ रहे हैं। शनिवार को तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
इनमें से दो मरीज रुड़की क्षेत्र और एक लक्सर के अकोढ़ा गांव का है। तीनों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है।
वहीं, 17 लोगों में डेंगू के प्राथमिक लक्षण पाए गए। इनमें नौ मरीजों के सैंपल एलाइजा जांच के लिए भेजे गए हैं, जबकि हरिद्वार क्षेत्र में शनिवार को 12 नए मरीज डेंगू के मिले हैं।
अब जिले में डेंगू के संभावित मरीजों की संख्या 594 पहुंच गई है। सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि जितने ब्लड सैंपल जांच को आते हैं उनकी रैपिड जांच के बाद ही डेंगू के मरीजों की संख्या बताई जाती है।
विज्ञापन