कॉलेज के दरिंदे: हरिद्वार में नर्सिंग छात्रा पर चेयरमैन-प्रिंसिपल यौन शोषण का बना रहे थे दबाव, चैटिंग कर बुलाते थे अकेले
हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक निजी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ने प्रिंसिपल और चेयरमैन के खिलाफ यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रिंसिपल, चेयरमैन और छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार के बहादराबाद में छात्रा को यौन शोषण के लिए अकेले में मिलने का दबाव बनाने वाले निजी नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन और प्रिंसिपल समेत एक छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। कॉलेज के चेयरमैन के खिलाफ पहले भी इस तरह के मामले में प्रकाश में आ चुके हैं।
बहादराबाद थाना प्रभारी नितेश शर्मा के मुताबिक एक छात्रा ने शिकायत देकर बताया था कि कॉलेज का चेयरमैन दीपक जैन, प्रिंसिपल लीजू जेम्स निवासी कोट्टाराकारा, थाना कोटाराकारा जिला कोल्लम केरल और कॉलेज के एक छात्र रवि रंजन निवासी ग्राम गोनू चक थाना पछवाडा जनपद बेगूसराय बिहार उसे यौन शोषण करने के लिए मजबूर करते हुए व्हाट्सएप पर चैटिंग करते थे।
व्हाट्सएप कॉलिंग कर प्रिंसिपल लीजू जेम्स लगातार छात्र रवि रंजन के माध्यम से बार-बार छात्रा पर मिलने का दबाव बना रहे हैं। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि चेयरमैन दीपक जैन के विरुद्ध इस तरह के आरोप पहले भी सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि मगर पीड़ित छात्राएं किसी अन्य राज्य की रहने के कारण या फिर कोर्ट कचहरी के चक्कर में न पड़ने के कारण तहरीर नहीं दे पा रही थीं। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।