फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Thoughts of Bhagat Singh are relevant even today

जन्मदिन पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण

Wed, 29 Sep 2021 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Thoughts of Bhagat Singh are relevant even today
हीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर प्रतिमा पर मार्ल्यापण के दौरान मौजूद श्री गुरु नानक देव जी धर्म प्रचा - फोटो : HARIDWAR
अम्बरीष कुमार विचार मंच की ओर से शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण और पार्क में सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन

रोड़ीबेलवाला स्थित 23 मार्च पार्क में आयोजित कार्यक्रम में अम्बरीष कुमार विचार मंच के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भगत सिंह के शहादत के बाद पूरे देश में क्रांति की लहर दौड़ गई थी। जिसके बाद 1947 में देश आजाद हुआ। शहीदों के बलिदान की वजह से ही देश आजाद हुआ है। शहीदों का बलिदान देशवासी भूल नहीं सकते। मुरली मनोहर ने 23 मार्च पार्क की दुर्दशा पर रोष करते हुए कहा कि प्राधिकरण ने भगत सिंह की जयंती के अवसर पर पार्क की झाड़ियों की सफाई नहीं करवाई। न ही शहीद की मूर्ति साफ करवाई। उन्होंने कहा कि 23 मार्च पार्क की दशा सुधारी नहीं गया तो मंच प्राधिकरण कार्यालय के बाहर धरना देगा। इस दौरान अमन गर्ग, देवाशीश भट्टाचार्य, वरुण वालियान, राजीव भार्गव, उत्कर्ष वालिया, सुनील कुमार, धर्मपाल सिंह ठेकेदार, गुरबीर सिंह ,सोम त्यागी, अशोक गुप्ता, अनूप सिंह, विशाल शर्मा, इसरार सलमानी, संजय वाल्मीकि, सोनू शर्मा, हेमंत चंचल, अमित चंचल, अंकित चौहान, सोहेल अख्तर कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed