फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Those who slaughtered a protected animal in the farm fled, meat recovered

Haridwar News: खेत में संरक्षित पशु का कटान करने वाले भागे, मांस बरामद

Sun, 21 Dec 2025 05:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
Those who slaughtered a protected animal in the farm fled, meat recovered
हरिद्वार/पथरी। पथरी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस ने एक खेत में छापा मारते हुए 50 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। अंधेरे का फायदा उठाकर संरक्षित पशु का कटान कर रहे तीन-चार लोग भाग निकले। पुलिस ने उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शनिवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बोडाहेड़ी गांव के पीछे खेतों में संरक्षित पशु का कटान किया जा रहा है। सूचना पर एक टीम ने मौके पर दबिश दी। खेत में ट्यूबवेल के पास गेहूं की फसल के बीच टार्च की रोशनी में कुछ लोग कटान करते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर आरोपी चाकू, कुल्हाड़ी और तराजू छोड़कर गन्ने के खेतों की ओर भाग निकले। पीछा करने का प्रयास किया गया, लेकिन अंधेरा होने से वह भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि मौके से करीब 50 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ है। सैंपल जांच के लिए भेजते हुए शेष मांस को नष्ट करा दिया गया। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed