फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   This time will run 10 days of Navratri

इस बार 10 दिन चलेंगे नवरात्र

Wed, 07 Sep 2016 12:08 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Wed, 07 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। प्रतिवर्ष नवरात्र नौ दिन चलते हैं। इस वर्ष 10 दिनों के नवरात्र पड़ रहे हैं। भगवती दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैल पुत्री की पूजा दो दिन की जाएगी। उससे पूर्व 16 दिनों के महालय श्राद्ध संपन्न हो जाएंगे।

विज्ञापन

धार्मिक दृष्टि से हिंदुओं में श्राद्ध पक्ष का बढ़ना अशुभ और नवरात्र का बढ़ना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा होने पर भगवती के पंडालों में एक दिन अधिक कथा आयोजित की जाती है। जहां शत चंडी और लक्ष चंडी यज्ञ हो रहे हों, वहां भी हवन का एक दिन बढ़ जाता है। यह भी समूचे विश्व के लिए बेहद शुभ माना गया है। जिस देवी का दिन बढ़ता है, नवरात्र में उस देवी का महत्व भी बढ़ जाता है। नवरात्र प्रारंभ होने के 10वें दिन श्रीराम का विजय पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष यह विजय पर्व 11वें दिन मनाया जाएगा। देवी भागवत के अनुसार भगवती के नवरात्रों में घरों में बैठकर उनका पाठ करने से सभी प्रकार के कष्ट नष्ट हो जाते हैं। भगवती मनुष्य के विघ्न हर लेती है।
विज्ञापन

16 दिनों का श्राद्ध पक्ष 16 सितंबर से प्रारंभ हो जाएगा। पितृ विसर्जन 30 सितंबर को किया जाएगा। 10 दिनों का नवरात्र पक्ष एक अक्तूबर को प्रारंभ होगा। नौ अक्तूबर को दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी। जो लोग अष्टमी को मानते हैं, वह इसी दिन यज्ञ कर देंगे। महानवमी और नवरात्र का समापन 10वें दिन 10 अक्तूबर को होगा। इसी दिन भगवती और सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन भी गंगा आदि पवित्र नदियों में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री रामचंद्र का विजय पर्व विजयदशमी 11 अक्तूबर को पड़ेगा। इस बार दशहरा और दीवाली दोनों पर्व अक्तूबर में संपन्न हो जाएंगे। महालक्ष्मी का पूजन 30 अक्तूबर को होगा। देवताओं के जागरण की तिथि हरिप्रबोधिनी एकादशी 11 नवंबर को पड़ रही है। उसी दिन से चार महीने से रुके विवाह प्रारंभ हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed