फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'There will be movement against the new mining policy'

नई खनन नीति के खिलाफ आंदोलन चलाएगा मातृसदन

Wed, 17 Nov 2021 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
'There will be movement against the new mining policy'
मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि रात के समय में बिशनपुर से बालावाली तक अवैध खनन हो रहा है। इसकी शिकायत डीएम, सीएम और कैबिनेट मंत्री को की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि गंगा के किनारे खनन और स्टोन क्रशर लगाने की नई नीति के खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जगजीतपुर स्थित मातृ सदन आश्रम में पत्रकारों से वार्ता में स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि वह यह प्रमाणिकता के साथ कहते हैं कि अवैध खनन करने के लिए माफिया को दस दिन तक पूरी छूट दी गई है। तभी तो अधिकारी भी अवैध खनन को लेकर कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। जबकि वह 15 नवंबर की रात में ही अवैध खनन की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय को मैसेज कर शिकायत कर चुके थे। लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह सीएम से बार-बार खनन पर जवाब मांगते हैं, लेकिन सीएम बताएं उनकी बातों का जवाब क्यों नहीं देते हैं। कहा कि पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत कुछ ईमानदार व्यक्ति थे, लेकिन वह रास नहीं आए और उन्हें कुछ ही दिनों बाद कुर्सी से उतार दिया गया। उन्होंने कहा कि नई खनन नीति यदि रद्द नहीं की गई तो प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस प्रकार से गंगा और उसकी सहायक नदियों में अवैध खनन करके गंगा की दशा और दिशा बदली जा रही है। उससे सीएम पुष्कर सिंह धामी की भी वही दुर्दशा होगी, जो आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed