फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Riot and firing at haridwar BHEL stadium children of big businessmen and government employees were involved

Haridwar: फायरिंग-हुड़दंग में बड़े कारोबारी और सरकारी कर्मियों के बच्चे थे शामिल, पुलिस ने किए चिह्नित

Tue, 07 Jan 2025 03:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 07 Jan 2025 03:09 PM IST
सार

भेल स्थित एक स्कूल के छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में भेल स्पोर्ट्स स्टेडियम पर हुड़दंग कर रहे थे। एक युवक पिस्टल से हवाई फायरिंग कर रहा था।

विज्ञापन
Riot and firing at haridwar BHEL stadium children of big businessmen and government employees were involved
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हरिद्वार सिडकुल के होटल में फेयरवेल पार्टी करने के बाद भेल स्टेडियम में हुड़दंग कर फायरिंग करने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने छात्रों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। कई छात्रों को चिह्नित किया जा चुका है। हुड़दंग और फायरिंग में बड़े कारोबारियों और सरकारी कर्मचारियों के बच्चे शामिल थे।

विज्ञापन


मुकदमा दर्ज होते ही बच्चों को फंसता देख अब परिजन कोतवाली पहुंचकर बच्चों को माफ करने की गुहार लगा रहे हैं। भेल स्थित एक स्कूल के छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में भेल स्पोर्ट्स स्टेडियम पर हुड़दंग कर रहे थे। एक युवक पिस्टल से हवाई फायरिंग कर रहा था।
विज्ञापन


कारों के काफिले के साथ छात्रों ने आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए जमकर उत्पात मचाया था। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने संज्ञान लिया और रानीपुर कोतवाल को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...HMPV Virus:  स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से जारी किए आदेश के बाद हरकत में दून अस्पताल, बुलाई आपात बैठक

पुलिस ने 20-25 गाड़ियों में आए 60-70 अज्ञात छात्रों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मुकदमे दर्ज होते ही अब कई छात्रों के परिजन कोतवाली पहुंचने लगे। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि कई छात्र सरकार कर्मचारी और अधिकांश बड़े कारोबारियों के बच्चे हैं। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि छात्रों को चिह्नित किया जा रहा है। वाहनों को जब्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed