फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   There was only a plan to kill the father, the brother woke up, so he killed

Haridwar News: केवल पिता को मारने की योजना थी, भाई जाग गया, इसलिए मार दिया

Fri, 31 May 2024 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
There was only a plan to kill the father, the brother woke up, so he killed
हरिद्वार। पिता और नौ साल के भाई की हत्या करने के मामले में हरिद्वार में गिरफ्तार हुई किशोरी को मध्य प्रदेश पुलिस बुधवार देर रात अपने साथ लेकर रवाना हो गई। जबकि उसका प्रेमी हत्थे नहीं चढ़ पाया। पुलिस की पूछताछ में उसने कई राज खोले हैं। किशोरी ने पुलिस को बताया कि केवल पिता को मारने की योजना थी, मगर भाई के जाग जाने पर प्रेमी ने उसे भी कुल्हाड़ी से काट डाला और शव के टुकड़े कर फ्रीज में ठूंस दिया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बीते 14-15 मार्च की रात जबलपुर के सिविल लाइंस स्थित रेलवे कॉलोनी में जबलपुर रेल मंडल में हेड क्लर्क राजकुमार विश्वकर्मा और उनके नौ वर्षीय पुत्र तनिष्क की हत्या की गई थी। हत्या के बाद उनकी बेटी और उसका दोस्त मुकुल हरिद्वार आ गए।
विज्ञापन

मंगलवार रात नगर कोतवाली पुलिस ने किशोरी को लावारिस हालत में महिला जिला अस्पताल के पास से पकड़ा था। उसने पूछताछ में बताया था कि उसके प्रेमी मुकुल ने उसके पिता व भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की थी। वह उसे यहां लेकर आया था। सामान लेने का बहाना बनाकर उसे यहां छोड़कर चला गया। जानकारी मिलने पर बुधवार की रात जबलपुर से सिविल लाइन थाने की पुलिस हरिद्वार पहुंची। यहां से पूछताछ के बाद किशोरी को हिरासत में लेकर रवाना हो गई। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि एमपी पुलिस किशोरी को लेकर चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed