फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   There was a dispute between two groups of youth

Haridwar News: मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट, पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Oct 2024 04:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
There was a dispute between two groups of youth
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मामूली बात को लेकर युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। एक पक्ष की तरफ से दर्जनों युवक बाइकों से पहुंचे और मारपीट करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर कुछ भाग निकले और कुछ युवकों को लोगों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन




मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के चलते पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और विवाद शांत कराते हुए युवकों को पकड़ लिया। अगर पुलिस पहुंचने में देर कर देती तो विवाद बढ़ना तय था। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन


सुभाषनगर-तपोवन नगर में चार दिन पूर्व एक संगठन से जुड़े युवकों ने दूसरे वर्ग के युवक की पिटाई कर दी थी। उस वक्त तो मामला शांत हो गया, लेकिन मंगलवार की रात फिर से दर्जनों युवक वहां पहुंच गए और मारपीट कर दी। विवाद बढ़ने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इधर सूचना मिलते ही एसएसआई नितिन चौहान, रेल चौकी प्रभारी ऋषिकांत पटवाल, एसआई केदार सिंह चौहान, महिला एसआई सोनल रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। जबकि स्थानीय लोगों की मदद से कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद दर्जनों युवक ज्वालापुर कोतवाली के बाहर जुट गए। सूचना पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह भी वहां पहुंच गए और जमा हुड़दंगियों की भीड़ को खदेड़ा। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया गया है। एक पक्ष के अब्दुल रहमान, फुरकान निवासी सुभाषनगर, अल्तमस निवासी बाबर कॉलोन ईदगाह रोड, दूसरे पक्ष के रोनी निवासी सुभाषनगर, गौतम निवासी निकट हनुमान मंदिर सुभाषनगर का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed