{"_id":"e9c402a75f97425a0440de8992c1effc","slug":"theft-in-shop-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्तन की दुकान से ले उड़े नगदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्तन की दुकान से ले उड़े नगदी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 23 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। ज्वालापुर के कटहरा बाजार में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक बर्तन की दुकान का ताला तोड़कर साठ हजार की रकम उड़ा ली गई। घटनास्थल का मौका मुआयना करने पहुंची पुलिस से व्यापारी वर्ग ने नाराजगी जताई। क्षेत्र की बकरा मार्केट के पास पवन अग्रवाल रहते हैं। उनकी कटहरा बाजार में फैंसी बर्तन भंडार के नाम से दुकान है।
विज्ञापन
रोजाना की तरह मंगलवार सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे। शटर पर लगे ताले गायब थे और साइड में से क्लिप को काटा गया था। शटर उठाकर देखने पर पता चला कि गल्ले में रखे साठ हजार रुपये गायब है। चोरी की खबर पूरे बाजार में फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्रित हो गए। सूचना पर रेल चौकी प्रभारी दिलमोहन बिष्ट मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। व्यापारी वर्ग ने चौकी प्रभारी से पुलिस की गश्त पर सवाल उठाते हुए नाराजगी व्यक्त की। रेल चौकी प्रभारी ने घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन देकर व्यापारी वर्ग को शांत किया। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन