फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Theft in businessman's house revealed, two accused arrested

Haridwar News: कारोबारी के घर में हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Oct 2024 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Theft in businessman's house revealed, two accused arrested
I
विज्ञापन

II- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, आरोपियों को जेल भेजा
I
I
I
Iज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में कारोबारी के घर में घुसकर नकदी और जेवरात, दस्तावेज चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की अंगूठी बरामद हुई है। दो आरोपी पहले ही रानीपुर कोतवाली से मोबाइल चोरी में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
I
I
I
Iपुलिस के अनुसार, प्रदीप गर्ग निवासी रानीपुर मोड़ ने बीते 10 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उसके घर में घुसकर चोरों ने रात में सोने के अलावा रुपये और जरूरी कागजात चोरी कर लिए। ज्वालापुर कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने रेलवे चौकी प्रभारी ऋषिकांत पटवाल को जांच सौंपते हुए टीम गठित की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए दो आरोपियों को चिह्नित कर धरपकड़ शुरू कर दी गई। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि रविवार को आरोपी भानु प्रताप और मुकुल चौधरी निवासीगण संजय नगर टिबड़ी कोतवाली रानीपुर को टिबड़ी अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

I
I
I
Iबताया कि दोनों नशे के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए बंद घरों की रैकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। दोनों ने कबूल किया रानीपुर मोड़ में मकान के अंदर घुसकर अलमारी से सोना पैसे व जरूरी कागजात चोरी किए थे। दोनों के साथी आशीष, संदीप मोबाइल फोन चोरी के मामले में 13 अगस्त को रानीपुर से जेल भेजे चुके हैं। इनके कब्जे से रानीपुर पुलिस ने एक सोने की चेन, एक अंगूठी बरामद की थी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed