{"_id":"6855a90bed098837be0aa4ea","slug":"the-youth-who-drowned-in-the-canal-two-days-ago-is-still-missing-search-operation-continues-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-134475-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दो दिन पहले नहर में डूबा युवक अब तक लापता, सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दो दिन पहले नहर में डूबा युवक अब तक लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
विज्ञापन
बहादराबाद। क्षेत्र की बड़ी नहर में दो दिन पहले बृहस्पतिवार को नहाते समय डूबे युवक अमन सिंह (20 वर्ष) का शव अब तक बरामद नहीं हो पाया है। घटना के बाद से ही राहत और बचाव में जल पुलिस की ओर से सर्च ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है।
जानकारी के अनुसार, युवक अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था, इसी दौरान तेज बहाव में संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में डूब गया। उसके साथ मौजूद युवकों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और जल पुलिस को सूचना दी गई।
घटनास्थल पर गोताखोरों की टीम तैनात कर दी गई, जो लगातार सर्च अभियान चला रही है। दो दिन बीत जाने के बाद भी शव नहीं मिलने से परिजनों की चिंता और पीड़ा बढ़ती जा रही है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी नरेश राठौड ने बताया कि सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है और शव की बरामदगी के लिए सभी आवश्यक संसाधनों को लगाया गया है।