{"_id":"58d404704f1c1b870a1a305a","slug":"the-young-man-of-saharanpur-is-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर के युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर के युवक ने फांसी लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Thu, 23 Mar 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नानी के घर रह रहे सहारनपुर के एक युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो सकी है।
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुरा मोहल्ले की है। बृहस्पतिवार सुबह मोहल्लेवासियों ने पुलिस केा सूचना दी कि घर के बरामदे में एक युवक फंदे के सहारे झूल रहा है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी पहुंच गए। पुलिस ने जैसे तैसे दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। युवक को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मूल रूप से सहारनपुर के जाटव नगर का रहने वाला शुभम (24) पुत्र बब्बल पिछले कई वर्ष से अपनी नानी लक्ष्मी देवी के पास ही रहता था। शुभम प्रसाद बेचने का काम करता था। उसकी नानी आजकल सहारनपुर में अपनी बेटी के पास ही गई है।