{"_id":"5831eba44f1c1bba06b39db5","slug":"the-young-man-made-a-hanging-kashipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर के युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर के युवक ने लगाई फांसी
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 21 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर के एक युवक ने श्यामपुर के जंगल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक का शव पेड़ से लटका मिला। जेब से दो पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें युवक ने नौकरी न मिलने के कारण खुदकुशी करने की बात लिखी है। बैग से बरामद दस्तावेजों से पुलिस ने उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर गाजीवाली गांव वन विभाग की श्यामपुर रेंज से सटा है। रविवार को लकड़ी बीनने जंगल गए ग्रामीणों ने पेड़ से युवक का शव लटका देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना श्यामपुर पुलिस को दी। थाना प्रभारी प्रदीप तोमर मौके पर पहुंचे। जहां युवक का शव बेरी के पेड़ से लटका हुआ था। बैग से बरामद शैक्षिक प्रमाणपत्र और पहचान पत्र से युवक की शिनाख्त सत्यम राजपूत पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी मोहल्ला पक्का कोट रानी पदमावती काशीपुर जिला ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों से संपर्क साधा तो पता चला कि सत्यम के पिता धर्मवीर सिंह सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। सत्यम पिछले हफ्ते नौकरी ढूंढने की बात कहकर घर से निकला था। इसलिए वह अपने शैक्षिक दस्तावेज भी साथ ले गया था। थाना प्रभारी प्रदीप तोमर ने बताया कि युवक के परिजन काशीपुर से हरिद्वार के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
-----------------
आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया टॉपर
- इंटरमीडिएट का टॉपर रहा है सत्यम
अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर। मौत को गले लगाने वाला 23 साल का नौजवान पढ़ाई में होनहार रहा है। सत्यम राजपूत ने पालीटेक्निक किया हुआ था। वह इंटरमीडिएट में टॉपर भी रहा है।
घटनास्थल के आसपास का जायजा लेने पर पता चलता है कि खुदकुशी से पहले सत्यम काफी देर तक अंर्तद्वंद से जूझता रहा। कुछ दूरी पर आग जलाने के निशान भी मिले हैं। ठंड लगने पर उसने अलाव जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास भी किया होगा। सत्यम इतना होनहार था कि मौत को गले लगाने का फैसला अचानक नहीं लिया होगा। फांसी पर लटकने से पहले भी उसने काफी देर तक सोच विचार किया। दो पन्नों का सुसाइड नोट पढ़कर पुलिसकर्मी भी भावुक हो गए। पुलिस ने बताया कि जब परिजनों की इसकी सूचना दी गई तो उन्होंने बताया कि सत्यम इंटर का टॉपर रह चुका था।
-------------------
मम्मी पापा को मत बताना मैं मर चुका हूं
श्यामपुर। सत्यम की जेब से मिले दो पन्नों के सुसाइड नोट में उसने खुदकुशी के पीछे की पूरी कहानी लिखी है। साथ ही उसने इस बात पर जोर दिया है कि मौत की खबर मम्मी-पापा को न पहुंचे। साथ ही मीडिया को जानकारी न देने की गुजारिश भी सत्यम ने सुसाइड नोट में की है।
सत्यम ने सुसाइड नोट मेें लिखा है कि मैं अपने परिवार को कोई खुशी नहीं दे पाया। इसलिए खुदकुशी करने जा रहा हूं। इसमें किसी का कोई हाथ नहीं है। सत्यम आगे लिखता है कि कृपया मेरे मम्मी पापा को मत बताना कि मैं मर चुका हैं। मीडिया को जानकारी न देने के पीछे सत्यम का यह मकसद रहा होगा कि इससे परिजनों को उसकी मौत का पता चल सकता है।