फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The young man climbed on the pistol handle stair taking Hrki

हरकी पैड़ी पर पिस्टल ले जा रहा युवक चढ़ा हत्थे

Fri, 15 Jan 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 15 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। हरकी पैड़ी पर पिस्टल लेकर जा रहे हरियाणा के युवक को लालजीवाला थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। हालांकि, ऑल इंडिया लाइसेंस होने के बाद पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में लेकर उसे स्नान के लिए जाने दिया।

विज्ञापन

मकर संक्रांति स्नान पर्व को लेकर हरकी पैड़ी जाने वाले हर मार्ग पर सघन चेकिंग चल रही है। लालजीवाला थाना पुलिस भी हरकी पैड़ी को जोड़ने वाले नये पुल नंबर दो पर चेकिंग पर जुटी थी। इस दौरान एसआई सतीश कापड़ी, एसआई प्रतिभा, सरोज कांबोज ने एक युवक की तलाशी लेने के दौरान उसके कब्जे से एक पिस्टल बरामद कर ली। युवक को तुरंत थाना लाया गया। निरीक्षक अनिल शर्मा को युवक ने अपना नाम ललित गोस्वामी पुत्र चमनलाल निवासी एनआईटी कालोनी फरीदाबाद हरियाणा बताया। फिर उसने अपना ऑल इण्डिया लाइसेंस भी दिखाया, लेकिन पुलिस ने हरकी पैड़ी पर लाइसेंसी असलहा भी प्रतिबंधित होने की बात कहते हुए थाने में उसका पिस्टल जमा करा लिया। फिर स्नान कर वापस लौटे युवक को उसका पिस्टल सौंप दिया गया। निरीक्षक अनिल शर्मा ने बताया कि मुस्तैदी के चलते ही युवक के पास से पिस्टल मिल पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed