{"_id":"616ae626bb42942702238010","slug":"the-workers-shouted-in-support-of-the-demands-haridwar-news-drn3935098144","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 सूत्रीय मांगों के समर्थन में कर्मियों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 सूत्रीय मांगों के समर्थन में कर्मियों ने भरी हुंकार
विज्ञापन
18 सूत्रीय मांगों का समर्थन करते कर्मचारी ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के आह्वान पर शनिवार को बैठक कर प्रदर्शन किया गया। इसकी अध्यक्षता रोडवेज संयुक्त परिषद के अध्यक्ष कुंवर सिंह और संचालन रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के मंत्री राकेश चंद्र और समन्वय समिति के संयोजक दिनेश लखेड़ा ने किया। वक्ताओं ने कहा कि 18 सूत्री मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो कर्मचारी 25 अक्तूबर से कार्यबहिष्कार पर जाने को बाध्य होंगे।
रोडवेज की कार्यशाला में आयोजित बैठक में परिवहन निगम के विशेष श्रेणी के कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं उठाईं। कहा कि विशेष श्रेणी कर्मचारियों से बंधुआ मजदूरों की तरह कार्य कराया जा रहा है। समन्वय समिति के संयोजक दिनेश लखेड़ा और रोडवेज संयुक्त परिषद के अध्यक्ष कुंवर सिंह ने कहा कि कर्मचारी 18 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित हैं। सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। 26 अक्तूबर से कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र तेश्वर, जिलाध्यक्ष शिवनारायण सिंह, जिला मंत्री राकेश भंवर और परिषद से राजपाल यादव, वीरेंद्र मोहन ने कहा कि कर्मचारी प्रदेश को हड़ताली प्रदेश नहीं बनाना चाहते हैं, लेकिन सरकार इसके लिए कर्मचारियों को मजबूर कर रही है। बैठक में सुशील कुमार, हर्ष सुरेश, वीरेंद्र मोहन, सुखवीर सिंह, हरी सिंह, शैलेंद्र कुमार, शिवलाल, तेजपाल, कामेश सैनी, मनीष कुमार, विजय लखेड़ा, अमित कुमार, विनीत कुमार, अरविंद, इलम, श्याम विहारी और यतेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।