{"_id":"5a918c0cab80faa960833272b56a5e9b","slug":"the-woman-made-the-victim-of-gang-jherkhurani","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानी गिरोह ने महिला को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानी गिरोह ने महिला को बनाया शिकार
अमर उजाला, हरिद्वार।
Updated Tue, 15 Oct 2013 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौरी एक्सप्रेस में जहरखुरानी गिरोह में एक महिला व उसके दस वर्षीय पुत्र को शिकार बनाकर सामान लूट लिया। महिला को जालंधर से लुधियाना जाना था, लेकिन बेहोशी में हरिद्वार पहुंच गई।
विज्ञापन
हरिद्वार रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थानाध्यक्ष जवाहर सिंह राठौर ने बताया कि शाम चार बजे लाहौरी ट्रेन हरिद्वार स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन से सभी यात्री उतर गए, लेकिन एक महिला ट्रेन में सोती रही।
विज्ञापन
सफाई कर्मियों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने महिला को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह बेहोश थी। उसी सीट पर उसका दस वर्षीय पुत्र भी बेहोशी की हालत में था।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला अभी इतना बता पाई है कि वह जालंधर से लुधियाना के लिए एक शादी में शामिल होने के लिए जा रही थी। महिला व उसके पुत्र को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।