{"_id":"586693964f1c1b7675eede8e","slug":"the-woman-did-not-know-and-beg","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीख मंगवाने वाली महिला का नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीख मंगवाने वाली महिला का नहीं चला पता
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Fri, 30 Dec 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिल्ली की एक किशोरी से फिरदौस नाम की एक महिला भीख मंगवा रही थी लेकिन, हरिद्वार पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपी महिला का पता लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस को किशोरी के परिजनों और दिल्ली पुलिस का इंतजार है।
बृहस्पतिवार को श्रवणनाथ नगर में एक धर्मशाला के पास दिल्ली की एक किशोरी भीख मांगते मिली थी। पुलिस पड़ताल में सामने आया था कि जामिया नगर (दिल्ली) की रहने वाली किशोरी पिछले डेढ़ माह से लापता है। उसे उसकी परिचित फिरदौस नाम की एक महिला अपने साथ हरिद्वार लेकर आई और यहां भीख मंगवाने लगी। हरिद्वार पुलिस का दावा है कि दो दिन पहले ही आरोपी महिला किशोरी को लेकर हरिद्वार आई थी। इससे पहले वह किशोरी से दिल्ली में भीख मंगवा रही थी। पुलिस ने किशोरी के परिजनों को सूचना दी लेकिन, शुक्रवार शाम तक वह हरिद्वार नहीं पहुंचे थे। कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के आने और किशोरी के परिजनों के पहुंचने पर ही आरोपी महिला का पता-ठिकाने मालूम चल पाएगा।