{"_id":"684092589858d3461b0cb03c","slug":"the-woman-accused-her-in-laws-of-harassment-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-133812-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: महिला ने ससुराल वालों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: महिला ने ससुराल वालों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने अपने पति, ससुर, सास, ननद और पति के जीजा व बहन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विवाहिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका पति नशे की दवाई खाने के बाद उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाता है। विरोध करने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति का जीजा उसके साथ छेड़छाड़ करता है। इस पर आपत्ति जताने पर ससुराल वाले उल्टा उसी को दोषी ठहराते हैं।
महिला ने बताया कि लंबे समय से इन अत्याचारों को सहन करती आ रही है। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद