फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The withdrawal of Chinu notorious priest

कुख्यात चीनू पंडित ने लिया नाम वापस

Fri, 11 Dec 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 11 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। कुख्यात चीनू पंडित उर्फ विनित शर्मा ने सोहलपुर सिकरोढ़ा से जिला पंचायत सदस्य के लिए अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। जिला पंचायत कार्यालय पर पहुंचे चीनू पंडित ने बताया कि उसने अपने मामा को समर्थन करते हुए नामांकन वापस लिया है।

विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के लिए चार दिसंबर को चीनू पंडित के नामांकन करते ही जिला पंचायत की राजनीति में भूचाल आ गया। राजनीति चर्चाएं शुरू हो गई थी। इससे तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। 20 नवंबर को दिल्ली तिहाड़ जेल से जमानत पर आए चीनू पंडित के नामांकन होते ही सोहलपुुर सिकरोढ़ा की सीट हॉट हो गई थी। दूसरे इसी सीट से जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष अंजुम बेगम के पति आमिर आजम भी चुनाव मैदान में उतरे हैं। लेकिन नामांकन वापसी के दिन दोपहर तीन बजे के बाद चीनू पंडित के जिला पंचायत कार्यालय पहुंचने पर वहां से चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों को काफी शकुन मिला। चीनू पंडित ने बताया कि उसने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है और उसने अपने मामा को उस सीट पर समर्थन कर दिया है।
विज्ञापन

------------
सुरेंद्र पनियाला ने पत्नी को मैदान में उतारा
हरिद्वार। सुरेंद्र पनियाला ने अपनी पत्नी सुनिता को जिला पंचायत चुनाव के मैदान में उतारा है। वह अकपुर झोझा से प्रत्याशी हैं, हालांकि उनका किसी भी पार्टी से समर्थित नामांकन नहीं है। वह निर्दलीय के रुप में चुनाव में उतरे है। जबकि पूर्व में उम्मीद लगाई जा रही थी कि पनियाला परिवार इस बार जिला पंचायत की राजनीति में सक्रिय नहीं है, लेकिन सुरेंद्र पनियाला की पत्नी के नामांकन पत्र भरे होने से फिर से उनके सक्रियता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 -----------------
मानकपुर आदमपुर से लड़ेंगे चौधरी राजेंद्र  
हरिद्वार। बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय में सभी सीटों से नामांकन हुए उम्मीदवारों की सूची चस्पा की गई। जिसमें खुलासा हुआ कि कांग्रेस के कैबिनेट दर्जाधारी चौधरी राजेंद्र सिंह ने मानकपुर आदमपुर से और खडंजा  कुतुबपुर सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है। जबकि मानकपुर आदमपुर से उनकी पत्नी कुसुम देवी का नामांकन जमा किया हुआ है। लेकिन नाम वापसी के समय में उन्होंने अपना नामांकन पत्र मानकपुर आदमपुर सीट से वापसी ले लिया। वह खडंजा कुतुबपुर सीट से ही चुनाव मैदान में रहेंगे। वहीं मानकपुर आदमपुर सीट भी हॉट हो गई है, क्योंकि इस सीट से भाजपा के देशराज कर्णवाल चुनाव मैदान में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed