फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The weather became pleasant due to rain, farmers' faces blossomed

बारिश से मौसम हुआ सुहावना, किसानों के खिले चेहरे

Tue, 13 Jul 2021 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant due to rain, farmers' faces blossomed
हरिद्वार। मंगलवार को शुरू हुई बारिश से धर्मनगरी का मौसम सुहावना हो गया। वहीं, किसानों के चेहरे भी खिल उठे। मौसम विभाग ने 14 जुलाई को भी बारिश होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर शहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे उमसभरी गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। बारिश से मौसम भी खुगवार हो गया। लोगों ने इसका जमकर लुत्फ उठाया। बारिश से खेतों में पानी की कमी भी पूरी हो गई। किसानों ने खेतों में धान की रोपाई करने की तैयारी भी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि अब वे खेतों को तैयार करके धान की रोपाई शुरू कर सकेंगे। आईआईटी रुड़की में स्थित कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार मंगलवार को अधिकतम 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया कि 18 जुलाई तक जनपद में 80 एमएम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

---------------
बारिश से हुआ जलभराव
हरिद्वार। धर्मनगरी में हुई बारिश से कई स्थानों पर जलभराव भी हुआ।
बारिश से भगत सिंह चौक और ज्वालापुर के अनेक क्षेत्रों में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। नालों की सफाई नहीं होने से बाजारों में दुकानों के बाहर भी बारिश का पानी जमा रहा। व्यापारियों ने कहा कि जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना पड़ता है। प्रशासन को समय रहते सभी नालों की सफाई करानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed