{"_id":"586fcc334f1c1b945d15a7bc","slug":"the-victim-s-brother-filed-a-statement-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़िता शिक्षिका के भाई ने दर्ज कराए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़िता शिक्षिका के भाई ने दर्ज कराए बयान
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Fri, 06 Jan 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लील मैसेज भेजने के मामले में रानीपुर पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित शिक्षिका के भाई के बयान दर्ज किए। माना जा रहा है कि व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते ही शिक्षिका और उसके भाई ने इस तरह के शर्मनाक कार्य को अंजाम दिया। इधर, स्कूल प्रबंधन भी जल्द शिक्षिका के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी में है।
एक पब्लिक स्कूल की एक शिक्षिका को पिछले ढाई साल से ईमेल आईडी पर अश्लील, अशोभनीय एवं आपत्तिजनक मैसेज भेजने के मामले का खुलासा हुआ था। शिक्षिका के भाई ने अपनी बहन की दो सहकर्मी शिक्षिकाएं और एक शिक्षिका के भाई गौरव अग्रवाल के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। एसटीएफ की जांच में पूरे मामले की तस्वीर साफ हुई थी। दिल्ली में रेलवे बोर्ड डायरेक्टर के कार्यालय में बड़े ओहदे पर कार्यरत शिवालिक नगर निवासी गौरव अग्रवाल ही ईमेल करता था। शुक्रवार को पुलिस ने पीड़ित शिक्षिका के भाई को बुलाकर उसके बयान दर्ज किए। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि एसटीएफ जांच लगभग पूरी कर ही चुकी है। अब जल्द ही गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।