फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The two sides clashed panchayat house, Hungama

पंचायती मकान को लेकर भिड़े दो पक्ष, हंगामा

Wed, 18 Jan 2017 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Wed, 18 Jan 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
ज्वालापुर के मौहल्ला मालियान में पंचायती मकान को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पर कब्जे का आरोप लगाते हुए निर्माण का विरोध किया। इसी बात को लेकर मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा शांत कराया। दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है।    
विज्ञापन

 
ज्वालापुर के मौहल्ला मालियान में सिराज समाज की पंचायती धर्मशाला है। नजदीक ही एक जमीन पर कमरा बना हुआ है। इसे लेकर दो पक्षों में पूर्व में भी विवाद हो चुका है। बताया गया है कि बुधवार को एक पक्ष कमरे के पास निर्माण करा रहा था। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और मारपीट होने लगी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चेतक पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को फटकारकर हंगामा शांत कराया। शांति भंग करने वाले दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया गया। कोतवाली प्रभारी नवीन चंद्र सेमवाल ने बताया कि पंचायती मकान को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। झगड़ा शांत कराते हुए दोनों पक्षों के चार पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।      
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed