{"_id":"572b98bf4f1c1b44735cd2de","slug":"the-transfer-of-energy-from-the-rajya-sabha-will-pandya","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंड्या के राज्यसभा में जाने से होगा ऊर्जा का संचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंड्या के राज्यसभा में जाने से होगा ऊर्जा का संचार
hridwar uttrakhanda india
Updated Fri, 06 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
प्रणव पंडया का किया स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। गायत्री परिवार के मुखिया डा. प्रणव पंड्या को राज्य सभा के लिए मनोनीत किए जाने पर शहर विधायक मदन कौशिक ने शांतिकुंज पहुंचकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विधायक मदन कौशिक ने कहा कि डा. प्रणव पंड्या के राज्य सभा के लिए मनोनीत होने पर शांतिकुंज से जुड़े करोड़ों स्वयं सेवक और हरिद्वार की जनता गौरवान्वित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सभा के सदन में डा. प्रणव पंड्या की उपस्थिति से एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि डा. प्रणव पंड्या के कुशल मार्गदर्शन से शांतिकुंज प्रदेश में आई आपदाओं में सहायता करने के लिए हमेशा आगे रहा है। डा. प्रणव पंड्या ने कहा कि केंद्र सरकार ने उन पर भरोसा किया है। वह अपने अनुभव से देश के पिछड़े, गरीबों, असहाय मानव के उत्थान के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कालरा, जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, मंडल मंत्री देवेंद्र मनवाल, अनिरुद्ध भाटी, मनोज कौशिक, आलोक शर्मा, डा. नागेंद्र, विदित शर्मा, आकाश शर्मा, मनोज गुप्ता, अक्षत कुमार आदि थे।
विज्ञापन