फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The third young man also killed, gum village shrouded in

तीसरे युवक की भी मौत, गम में डूबा गांव

Sun, 11 Dec 2016 11:51 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sun, 11 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन

देर रात हुई सड़क दुर्घटना में घायल तीसरे युवक ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक साथ तीन युवकों की मौत के बाद गांव सराय में मातम पसरा हुआ है। रविवार को कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। इस बीच पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर बिना पोस्टमार्टम के ही शवों को परिजन के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन

शनिवार देर रात ज्वालापुर क्षेत्र में सीतापुर बाईपास पर एक ट्रक की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार राजा, रहमान की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि उनका तीसरा साथी खुशनसीब घायल हो गया था। घटनास्थल से चालक ट्रक लेकर फरार हो गया था। देर रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान खुशनसीब ने भी आखिरी सांस ली। तीनों ऊंचा पुल के पास मजार में चल रहे कव्वाली के प्रोग्राम में शरीक होने जा रहे थे।
विज्ञापन

तीन युवकों की मौत के बाद गांव सराय में कोहराम मच गया। हर कोई गम में डूब गया। शोकाकुल परिवार को हर कोई ढांढस बंधाता रहा। गांव के रहने वाले हरिद्वार ग्रामीण से बसपा प्रत्याशी मुकर्रम अंसारी, हाजी यासीन, मुशर्रफ ने जिलाधिकारी से मिलकर शवों के पोस्टमार्टम न कराने की मांग की, जिस पर डीएम ने स्वीकृति दे दी। युवकों के शवों को जब गांव में लाया गया तब पूरा गांव मानो रो पड़ा। फिर गांव के ही कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा ही थे तीनों दोस्त
तीनों ही युवकों की उम्र 18 से 20 साल के बीच थी और सभी दिहाड़ी पेशा थे। राजा अपने चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। रहमान अपने सात भाई बहनों में सबसे बड़ा था जबकि खुशनसीब तीसरे नंबर का था। उसका एक भाई एवं पांच बहनें है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed