{"_id":"79d7cb1e6a2053e451513a7d4af2cbdf","slug":"the-strike-ended-the-fair-administration-relief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल समाप्त, मेला प्रशासन को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल समाप्त, मेला प्रशासन को मिली राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। डिप्लोमा इंजीनियरों की एक दिसंबर से जारी हड़ताल शुक्रवार को समाप्त होने पर मेला प्रशासन के साथ ही अर्द्घकुंभ कार्य में लगे विभागों के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है है। डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के पदाधिकारियों की इंजीनियरों की मांगों पर बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री से वार्ता हुई। मांगों का निराकरण का आश्वासन मिलने पर महासंघ ने हड़ताल समाप्त करने का ऐलान किया।
विज्ञापन
इससे पूर्व हड़ताली डिप्लोमा इंजीनियर प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के परिसर में एकत्रित हुए। अध्यक्ष अविनाश कुमार सैनी ने बताया कि जेई व एई से संबंधित दो मांगों को मान लिया गया है और अन्य मांगों का समयबद्घ निराकरण किया जाएगा। सभा में सचिव धर्मेंद्र कुमार, संजय सैनी, अब्दुल रहमान, मुकेश सैनी आदि ने एकजुट होकर हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन का कहना हड़ताल समाप्त होने से राहत मिली है। जेई, एई के बिना कुछ मेला कार्य प्रभावित हो रहे थे। अब उन कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन