फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The smugglers raided on the trees of Khair

चिड़ियापुर रेंज से खैर के पेड़ काट ले गए तस्कर

Sat, 27 Jul 2019 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
The smugglers raided on the trees of Khair
प्रशासन कांवड़ मेले में व्यस्त है और वन तस्कर सक्रिय हो गए हैं। वन विभाग की चिड़ियापुर रेंज में तस्करों ने खैर के छह पेड़ काट डाले। वन विभाग और पुलिस वन तस्करों का कुछ पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

श्यामपुर क्षेत्र में कई वर्षों से लगातार जंगलों में खैर के पेड़ों का कटान किया जा रहा है। ताजा मामला चिड़ियापुर रेंज के नौरंगाबाद गांव के पास का है। तस्करों ने खैर के छह हरे पेड़ काट डाले। मामला तीन दिन पुराना बताया गया है। जहां पेड़ काटे गए वहां वाहनों के टायर के निशान भी हैं। इससे स्पष्ट है कि काटने के तुरंत बाद ही पेड़ों को ठिकाने भी लगा दिया गया है। लोगों ने काटे गए पेड़ों के ठुंठ देखे तो वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग के अधिकारियों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लगातार कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। तस्कर पेड़ काट ले जाते हैं और वन विभाग के अधिकारी केस दर्ज कर चुप्पी साध लेते है। चिड़ियापुर रेंज में काफी खैर के पेड़ कट चुके हैं । थाना श्यामपुर में भी अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। अब तक एक भी तस्कर पकड़ में नहीं आ सका। चिड़ियापुर के वन क्षेत्राधिकारी मुकेश कुमार का कहना है कि जो पेड़ काटे गए उनके संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वन तस्करों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय भेदिये ही कटवा रहे खैर के पेड़
लगातार पेड़ों पर आरियां चलाई जा रही हैं। तस्कर आते हैं, पेड़ काट कर ले जाते हैं, वन विभाग को पता ही नहीं चलता। यह सवाल क्षेत्र के हर व्यक्ति की जुबान पर है। दरअसल हकीकत यह है कि क्षेत्र के स्थानीय भेदिए ही तस्करों को जानकारी देते हैं। पिछले दो साल में पेड़ों के काटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। कई बार तो चंडीघाट के पास से ही पेड़ काट ले गए। रास्ता चंडीघाट पुलिस चौकी के बगल से ही होकर गुजरता है। पुलिस भी कभी तस्करों को नहीं दबोच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed